वाह री राजनीति! पहली प्रेस में गलबहियां, दूसरी में कंठ से उगला ज़हर—भुल्लर का पांडेय पर पलटवार “अगली बार बताकर आएं, सेवा पूरी होगी”

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,रुद्रपुर। सियासत के मंच पर तस्वीरें और तेवर कितनी जल्दी बदलते हैं, इसका नज़ारा हालिया घटनाक्रम में साफ दिखा। एक प्रेसवार्ता में यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर भाजपा विधायक अरविंद पांडेय पर जमकर आग उगलते नजर आए, लेकिन जैसे ही विधायक अचानक मौके पर पहुंचे, माहौल बदल गया—सम्मान-सत्कार हुआ, चाय पर चर्चा हुई और गलबहियां तक देखने को मिलीं। अब दूसरी प्रेसवार्ता में वही भुल्लर फिर से तल्ख तेवर में दिखे और पांडेय पर गंभीर आरोपों की बौछार कर दी।

बुधवार को काशीपुर बाईपास स्थित सिटी क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में भुल्लर ने भाजपा विधायक अरविंद पांडेय पर गरीबों की जमीन बिना खतौनी के हड़पने का आरोप जड़ते हुए कहा कि “ऐसे लोगों की जगह सलाखों के पीछे है।” उन्होंने भाजपा और पांडेय की छवि को “भू-माफिया” करार देते हुए कहा कि इन्हें बेनकाब करना जरूरी है।
भुल्लर ने आरोप लगाया कि पांडेय ने जमीन हड़पने की पटकथा वर्षों पहले लिख ली थी। शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं के विकास की अनदेखी की, लेकिन जमीनों का जाल जरूर बिछाया। इतना ही नहीं, उन्होंने पांडेय के बेटे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जमीन खरीद के दस्तावेजों में उम्र 42 वर्ष दर्शाई गई, जबकि वास्तविक उम्र इससे कम है।
भुल्लर ने यह भी याद दिलाया कि पांडेय ने कथित तौर पर एक महिला की जमीन लौटाने की बात कही थी। “अगर कहा था तो अब उस पर कायम भी रहें,” उन्होंने तंज कसते हुए कहा।
यहीं नहीं रुके भुल्लर। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायक ने घर पहुंचकर मुद्दे को भटकाने की कोशिश की। तीखे शब्दों में उन्होंने चेतावनी दी—“अगली बार घर आएं तो बताकर आएं, सेवा पूरी की जाएगी।”
भुल्लर ने प्रशासन से मांग की कि सभी जमीन सौदों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों को जेल भेजा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में दुराचार कांड से भड़की आग: डेमोग्राफी, नजूल और मस्जिद भूमि पर सियासी जंग

अब सवाल यही है—क्या यह जनहित की लड़ाई है या सियासी समीकरणों का खेल? पहली प्रेस की गलबहियां और दूसरी की तल्खी ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में डायल 112 से खिलवाड़ पड़ा भारी: फायरिंग की झूठी सूचना पर युवक से ₹5 हजार वसूले

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  कोर्ट में गिड़गिड़ाया नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी ठेकेदार उस्मान लेकिन नही मिली राहत ,अप्रैल में दर्ज हुआ था मामला, शहर में भड़का था आक्रोश

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें