प्रदेशभर में अगले तीन दिन जमकर बरसेंगे बादल, 31 जुलाई तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में इन दिनों बारिश का कहर जमकर बरस रहा है। वहीं प्रदेश के सभी जिलों में शनिवार से अगले तीन दिन भारी बारिश होने के आसार है।

विभाग द्वारा 29 जुलाई से एक अगस्त तक पूरे प्रदेश में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। खासकर प्रदेश के चमोली, बागेश्वर और उत्तरकाशी के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। यानी अगस्त माह की शुरुआत भारी बारिश के साथ होगी।

कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण बंद

बता दें, उत्तराखंड के सभी जिलों में शनिवार से अगले तीन दिन भारी बारिश होने के आसार बने हुए है। वहीं मौसम विभाग ने 29 जुलाई से एक अगस्त तक पूरे प्रदेश में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही धरासू में भारी मलबा गिरने के कारण कल सुबह गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिए गए हैं, जबकि यमुनोत्री राजमार्ग डाबरकोट सहित कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण बंद हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरांचल पंजाबी महासभा में प्रमुख समाजसेवी अनिल माटा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

28 जुलाई को सामान्य से 90 फीसदी कम बरसे मेघ

अगर बात पिछले पांच सालों की करें तो देहरादून में 28 जुलाई को सामान्य से बहुत कम बारिश हुई। इसके साथ ही शुक्रवार को दून में सिर्फ 2.2 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से करीब 90 फीसदी कम है। अगर बात 2018 से करें तो इस दिन 89.9 एमएम बारिश हुई थी, जो सामान्य से करीब 67 फीसदी अधिक है। जबकि वर्ष 2019 से लेकर 2022 तक भी इससे कम बारिश हुई है। शुक्रवार को राज्यभर में भी सामान्य से 52 फीसदी बारिश कम हुई। हालांकि प्रदेशभर में पूरे जुलाई में अभी तक सामान्य से 39 फीसदी अधिक बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर ने चौपाल से फूंका स्वच्छता का बिगुल—शहर को सुंदर बनाने की जिम्मेदारी अकेले बाली की नहीं, जनता को भी आना होगा आगे

31 जुलाई तक भारी बारिश का यलो अलर्ट

उत्तराखंड के देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिले के कई इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही प्रदेशभर के लिए मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा बताया गया कि प्रदेश में 28 से 31 जुलाई तक भारी बारिश का यलो अलर्ट है।

यह भी पढ़ें 👉  नेताजी का टिकट कटने का डर या ओवर कॉन्फिडेंस? ‘100 प्रतिशत टिकट’ के दावे ने बढ़ाई लालकुआं की सियासी हलचल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad