‘तू बकरी जैसी और मैं ऊंट…इसलिए चाहिए तलाक’, हाइट कम की वजह से पत्नी को छोड़ने पर उतारू पति

खबर शेयर करें -

पति-पत्नी में विवाद होना कोई नई बात नहीं है. लेकिन यह जब कुछ अलग रंग ले ले तो अजीब लगता है. मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित महिला थाने में एक विवाहिता ने शिकायत दी है कि हाइट कम होने के कारण पति उसे प्रताड़ित करता है.

कहता है कि तू बकरी जैसी लगती है और मैं ऊंट जैसा दिखता हूं, लोग हमें देखकर हंसते हैं, इसलिए हम साथ नहीं रह सकते. इसी के चलते वह तलाक देना चाहता है. पुलिस अब इस मामले में पहले काउंसलिंग कर विवाद का हल निकालने का प्रयास कर रही है.

जिले के महिला थाने में रजनी (परिवर्तित नाम) ने शिकायत दर्ज कराई कि पति राजेंद्र (परिवर्तित नाम) हाइट कम होने को लेकर उलाहना देता है और लगातार प्रताड़ित करता है. मायके भी भेज दिया है. शादी को अभी एक वर्ष भी नहीं हुआ और यह स्थिति बन गई है.

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन तेज; जल्द होगी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

दरअसल, शादी के पहले राजेंद्र ने रजनी को देखा था और उसके बाद ही शादी तय हुई. लेकिन अब राजेंद्र का कहना है कि परिवार वालों के दबाव में उसने शादी के लिए हां कर दी थी. अब दोनों की जोड़ी ही जग हंसाई का वजह बन रही है, इसलिए दोनों कही साथ नहीं घूमने जाते. यही विवाद की वजह भी बनी.

‘सास भी कहती है कि तलाक दे दे’

शिकायतकर्ता पत्नी के अनुसार, पति मुझे बोलता है कि तेरी हाइट छोटी है. मैं तेरे को नहीं रखता हूं. वो शराब पीकर आता है और मारता-कूटता है. बोलता है कि मैं ऊंट दिखता हूं और तू बकरी दिखती है. पति के घरवाले भी परेशान करते हैं. सास भी कहती है कि तलाक दे दे. ननद भी बोलती है कि तुम भाई को पसंद नहीं हो, वो आपके साथ घूमने फिरने भी नहीं जा सकता. वो साथ नहीं रहना चाहता है. कहता है कि तेरा दहेज ले जा और तेरी रकम दे जा. वह मुझे मायके छोड़ गया .अब फोन भी नहीं उठाता है और बात भी नहीं करता है. कहता है मुझे तलाक दे दे.

यह भी पढ़ें 👉  खतरनाक शौक: बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में चली गोली, 18 वर्षीय युवक की मौत; दोस्त गिरफ्तार

दोनों पक्षों को सुनेंगे: पुलिस

महिला थाना प्रभारी सुलोचना गहलोत ने बताया, एक आवेदिका मोरदड़ की रहने वाली है. उसकी शादी पिछले साल पांचवें महीने में हुई है. उसकी हाइट का मामला है. बता रही है कि हाइट कम है जिसके कारण उसका पति उसे रखना नहीं चाह रहा है. हमने उससे बातचीत की तो वो भी अब उसके साथ रहना नहीं चाहती है. अभी आवेदिका को समझाइश दी गई है और अनावेदक पक्ष को भी बुलाया गया है. जल्दी इसका निरकारण करेंगे. दोनों पक्षों को सुनेंगे. जो भी लीगल सलाह दे सकते हैं या कार्रवाई कर सकते हैं करेंगे.