युवक और बुजुर्ग ने जहर खाकर दी जान, बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर में तीन अलग-अलग मामलों में एक बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि गोरा पड़ाव आदर्श नगर में कक्षा दो में पढ़ने वाले बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. 7 वर्षीय बच्चे मयंक की अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन उसको सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए. उसे उल्टी-दस्त की शिकायत थी, लेकिन इलाज के दौरान बच्चे की मौत हुई है. डॉक्टरों के मुताबिक शायद बच्चे को कोई जहरीला पदार्थ गटक लिया हो.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 'रेफर सिस्टम' ने ली नवजात की जान: एसटीएच से लेकर एम्स ऋषिकेश तक भटकते रहे परिजन, निजी अस्पताल में तोड़ा दम

दूसरा मामला मुखारी थाना क्षेत्र का है, जहां शिवाजी कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय अमिताभ देर रात शादी समारोह से घर लौटा. उसके बाद परिजनों से मामूली विवाद पर जहरीला पदार्थ खा लिया. आनन-फानन में परिजन युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हुई है. वहीं, खानी थाना क्षेत्र के चंद्र कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग भुवन चंद्र पंत ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया. परिजन आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत: पूर्व मंत्री दुर्गापाल, राहुल छिमवाल और कांग्रेसी दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

यह भी पढ़े 👉 ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने अपने भतीजे पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, जांच सुरु

पुलिस ने तीनों शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया है. उसके बाद तीनों शवों को परिजनों को सौंप दिया है, जबकि पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : तपती धूप में राहगीरों को मिला राहत का सहारा: भारत विकास परिषद ने वितरित किया मीठा शरबत और चना; नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लौटानी ने बताया प्रेरणादायक प्रयास