लालकुआं में डंपर की चपेट आने से बाइक सवार युवक की मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं: हल्द्वानी से बाइक द्वारा किच्छा की तरफ जा रहे रेस्टोरेंट कर्मी की लालकुआं वन विभाग चैक पोस्ट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
मंगलवार की देर रात को हल्द्वानी के मुखानी स्थित रेस्टोरेंट में काम करने वाले मनोज गुप्ता पुत्र सुरेश चंद्र गुप्ता उम्र 35 वर्ष निवासी परखपुर वार्ड नंबर 12 फरीदपुर बरेली बाइक संख्या यूपी 25 बीपी – 8220 से हल्द्वानी से किच्छा की तरफ जा रहे थे, लालकुआं में वन विभाग के वैरियर के पास आगे चल रहे अज्ञात डंपर ने अचानक ब्रेक मार दिए, जिससे मनोज पीछे से डंपर में घुस गया, और उसकी सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, सूचना पर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पुलिस वाहन 112 से मृतक को हल्द्वानी भिजवाया। बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौप दिया है, मनोज की मौत से उसके स्वजनों में कोहराम मचा है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: एयरटेल पेमेंट बैंक के कलेक्शन एजेंट से 12.60 लाख की लूट, बच्चों को गोली मारने की धमकी देकर बदमाश फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की जनता के साथ यह दोहरा चरित्र कैसा? बिंदुखत्ता राजस्व गांव कब सरकार जवाब दें- मोहन कुड़ाई