युवा भाजपा नेता दीपेंद्र को पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश युवा मोर्चा में नई भूमिका, युवाओं में बढ़ा उत्साह

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लालकुआ। क्षेत्र के युवाओं के दिलों में राज करने वाले युवा भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी का पार्टी में ओहदा बढाते  हुए उन्हें एक नई जिम्मेदारी से नवाजा है।भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखंड में संगठनात्मक बदलाव के तहत युवा नेता दीपेंद्र कोश्यारी को प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को पार्टी के लिए रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इधर दीपेंद्र को पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है वहीं युवाओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में असुरक्षित कफ सिरप पर सख्त कार्रवाई: 170 सैंपल जांच को भेजे, 7 मेडिकल स्टोर लाइसेंस रद्द

भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि दीपेन्द्र के नेतृत्व में प्रदेश के युवा कार्यकर्ता ओर अधिक संगठित होंगे। उनका सक्रिय और दूरदर्शी दृष्टिकोण पार्टी की नीतियों और योजनाओं को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में मदद करेगा।

इधर राजनीतिक हलकों में चर्चा बनी हुई कि आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना दीपेंद्र कोश्यारी के राजनीतिक भविष्य का सुखद संकेत  है। उनके समर्थक इसे आगामी चुनावों में उनकी सक्रिय भूमिका और बढ़ती लोकप्रियता के संकेत के रूप में देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में सड़क हादसा: सिडकुल कर्मचारी की कैंटर की टक्कर से मौत

क्षेत्र और संगठन में दीपेंद्र की पकड़ भी अच्छी मानी जाती है। पार्टी के पदाधिकारी बताते हैं कि उनकी सक्रियता और अनुभव से युवा कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ा है और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भूमिका निर्णायक साबित हो सकती है।

भाजपा युवा मोर्चा के सूत्रों के अनुसार, दीपेंद्र के नेतृत्व में प्रदेश युवा मोर्चा कई नई योजनाओं और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर रहा है, ताकि युवा वर्ग की भागीदारी और उत्साह और बढ़ाया जा सके।युवाओं को जोड़ने और उन्हें सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी दिलाने के लिए आगामी समय में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों में छापेमारी के साथ ही तीन दर्जन वाहनों की जांच — 10 से अधिक नमूने जांच को भेजे

इधर पार्टी नई जिम्मेदारी मिलने पर  कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने दीपेंद्र कोश्यारी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


Ad Ad Ad