गौला नदी में नहाने के दौरान डूबने से हुई युवक की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। दोस्तों के साथ यहां घूमने आया युवक गौला नदी में नहाने के दौरान डूब गया , सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर मामले की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दे दी है, घटना से मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट: 5 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, प्रशासन ने जारी किया आदेश

प्राप्त जानकारी के मुताबिक समसूद्दीन गली थाना किला मण्डी जनपद बरेली निवासी 21 वर्षीय अरबाज पुत्र सुलतान रविवार को यहां अपने चार दोस्तों के साथ घूमने आया था। दोपहर में चारों दोस्त काठगोदाम पुल के पास गौला नदी में नहाने उतर गये। इस बीच अरबाज गहराई में चला गया और डूबने लगा। यह देख साथियों ने शोर मचा दिया। इस पर आस-पास के लोग मौके पर एक‌त्र हो गए और उन्होंने युवक को बचाने का प्रयास किया। लेकिन पानी गहरा होने के चलते वह उसे बचाने में नाकाम रहे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे 2 मदरसे सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

इस बीच मौके पर पहुंचे जल पुलिस के जवान मनोज बहुखंडी ने नदी में डूबे युवक को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिवारजनों को दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक गुलदार का आतंक: मंदिर के पुजारी पर झपटा, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad