फूड प्वॉइजनिंग से युवक की मौत, जबकि उसके भाई की हालत गंभीर

खबर शेयर करें -

काशीपुरः शहर के आईटीआई थाना क्षेत्र में देर रात फूड प्वॉइजनिंग से युवक की मौत हो गई, जबकि उसके भाई गंभीर रूप से बीमार हो गया. बीमार शख्स को इलाज के लिए काशीपुर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा

बिहार के अररिया जिले का रहने वाला 22 वर्षीय मुस्तकीम और उसका भाई 18 वर्षीय शाकिब पुत्र आजाद और मोतिहारी निवासी इसराफिल पुत्र शहीद काशीपुर की मां दुर्गा इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में काम करते हैं. तीनों ही फैक्ट्री के कमरे में रहते हैं.

जानकारी के मुताबिक, मुस्तकीम, शाकिब और इसराफिल ने बुधवार रात भोजन में सुबह के पकाए चावल खाए. चावल खाने के बाद तीनों की हालत अचानक बिगड़ गई. हालत बिगड़ने पर तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां मुस्तकीम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. जबकि शाकिब की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता

वहीं, इसराफिल की हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी. उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad