बिंदुखत्ता में सांप के काटने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर निवासी युवक की जहरीले सांप के काटने से दर्दनाक मौत होगी जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा है जबकि क्षेत्र में शोक की लहर है।
बुधवार को बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर द्वितीय काररोड निवासी मनोज पांडे पुत्र विशन दत्त पांडे उम्र 32 वर्ष को जहरीले सांप ने काट लिया। जानकारी मिलने के बाद परिजनों द्वारा आनन फानन में मनोज को हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसमें दम तोड़ दिया। मृतक का एक पुत्र है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जबकि क्षेत्र में शोक की लहर है। इधर सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  घरेलू गैस उपभोक्ता 15 अगस्त तक जरूर करा लें e-KYC, लापरवाही पर बंद हो सकती है सिलेंडर की आपूर्ति