हल्द्वानी: दोस्तों के साथ नहाते समय युवक गदेरे में डूबा, मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के एक युवक के लिए दोस्तों के साथ पानी के गदेरे में मौज-मस्ती करना जानलेवा साबित हुआ। नैनीताल जिले के ज्योलीकोट स्थित एक गदेरे में नहाते समय वह डूब गया।

पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात ज्योलीकोट पुलिस चौकी से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि एक युवक नदी में डूब गया है। सूचना मिलते ही नैनीताल एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार में मैच देखकर लौट रही 14 वर्षीय वालीबाल खिलाड़ी प्रेरणा की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

यह घटना हल्द्वानी-नैनीताल सड़क पर ज्योलीकोट से करीब दो से तीन किलोमीटर नीचे स्थित एक तालाब में हुई। एसडीआरएफ टीम ने विषम परिस्थितियों के बावजूद मौके पर पहुंचकर तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने तालाब से जीवन रावत (उम्र 21 वर्ष), पुत्र तेज सिंह रावत, निवासी बच्चीनगर, हल्द्वानी का शव बरामद किया।

बताया जा रहा है कि जीवन अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने गया था, जहाँ नहाते समय यह दुखद हादसा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिवार में इस घटना के बाद मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस साथ गए युवकों से भी पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नेशनल हाईवे 309 पर बेकाबू स्कॉर्पियो और डंपर की भीषण भिड़ंत: शादी के चार महीने बाद ही उजड़ा सुहाग, पति की मौत, पत्नी हायर सेंटर रेफर