हनीमून मनाने नैनीताल पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर शेयर करें -

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में हनीमून मनाने पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सूचना पर पहुंची मल्लीताल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के रामपुर से 30 वर्षीय तजम्मुल हसन शनिवार शाम को अपनी पत्नी लुबना के साथ नैनीताल हनीमून मनाने पहुंचा था. उन्होंने नैनीताल के एक होटल में कमरा लिया, जहां शाम को अचानक तजमुल हसन की तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद आनन-फानन में होटल कर्मचारी उसे बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत

वहीं, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है. बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉक्टर के धामी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग सकेगा.

पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी ने बताया कि उनका बीते नवंबर माह में निकाह हुआ था. जिसके बाद पहली दफा घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे थे.
यह भी पढ़ें 👉  पांडे का राम प्रेम बना सियासी चर्चा का सबब, जन्मदिन समारोह में गर्मजोशी से मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक पारा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलने के विवाद में 12 साल के बच्चे की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम