राजू अनेजा, लालकुआ। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा स्टैण्डर्ड दूध अब हरे पौली पैक में उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जायेगा तथा इसके साथ जल्द ही पर्यावरण संरक्षण हेतु आंचल पौलीथीन वापसी योजना चलाई जायेगी।
उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ मुकेश बोरा द्वारा बताया कि एफ.एस.एस.आई. मानको के चलते नैनीताल जनपद सहित पूरे प्रदेश में आंचल स्टैण्डर्ड “शाक्ति“ दूध अब *लाल पौली पैक के स्थान पर हरे पौली पैक में उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जायेगा*। पुराने पोली स्टॉक के चलते अभी एक लीटर पैकिंग साइज का स्टैण्डर्ड दूध लाल रंग के पौली में ही उपभोक्ताओं को उपलब्ध करया जा रहा है। आंचल दूध की पैकिंग कलर को लेकर उपभोक्ताओं में किसी तरह की कोई भ्रान्ति न हो इसलिए संघ प्रबन्धन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। वही श्री बोरा ने कहा कि ने कहा कि पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए शीघ्र ही जनपद में आंचल दूध पौलीथीन वापसी योजना चलाई जायेगी जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही बाजार में बढते व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा को देखते हुए आंचल ब्रान्ड का अधिकाधिक प्रचार प्रसार भी होगा।
ताजा खबर
- शिलापट्ट पर शुभारंभ, धरातल पर सड़क गायब! मोहन के ‘विकास’ की सीएम पोर्टल ने खोली पोल
- मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार
- शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम
- स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने दुर्गापालपुर परमा को दी सौगातें: गरीब परिवारों को बांटे पंखे, सार्वजनिक स्थानों पर लगाईं बेंच और सेफ्टी मिरर
- लालकुआं: गौला रोड क्रासिंग के पास युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, भाजपा नेता नफीस खान के पुत्र घायल; तहरीर दर्ज
- पत्नी के मायके से न लौटने पर प्लंबर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र की घटना; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा: कुमाऊं संभाग के संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ नंधौरगढ़ पैलेस में बुलाई अहम बैठक
- स्वतंत्रता दिवस पर रोडहंटर्स फाउंडेशन ने रचा इतिहास: 168 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया महादान
- अल्ली खां चौक पर पहली बार लहराया 135 फीट का तिरंगा, महापौर दीपक बाली ने रचा इतिहास

