ई रावन्ना का सर्वर डाउन होने से गौला नदी में फंसे चार हजार वाहन
लालकुआं: खनन विभाग के ई रवन्ना पोर्टल में रोजाना आ रही दिक्कतों से गौला नदी से उपखनिज ढोने वाले वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गुरुवार को एक बार फिर ई रवन्ना के पोर्टल में तकनीकी खराबी आने से चार हजार वाहन गौला नदी में ही फंस गए।
बतादें कि गुरुवार को खनन विभाग के ई रवन्ना के पोर्टल में खराबी आ गई। वन निगम द्वारा तमाम प्रयास करने के बाद भी साम तक साढ़े तीन हजार वाहन ही बाहर नही निकल पाए। जबकि चार हजार वाहन गौला नदी में ही फंसे रहे। जिससे वाहन चालकों व स्वामियों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर रोजाना आ रही दिक्कतों से वाहन स्वामियों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बता दें कि गत 3 फरवरी को भी खनन विभाग के ई पोर्टल में आई तकनीकी खराबी के कारण गौला नदी में साडे तीन हजार वाहन फंस गए थे। जिसके बाद चार फरवरी को गौला नदी पूरी तरह से बंद रही। 5 फरवरी को वाहनों की निकासी के बाद ही गोला से पोखरण निकासी सुचारू हो पाई। इसके बाद गुरुवार को फिर से एक बार फिर खनन विभाग के ई पोर्टल में तकनीकी खराबी आ गई। मामले में डीएलएम वाई के श्रीवास्तव का कहना है कि खनन विभाग को कई बार लिखित व मौखिक सूचना दी जा चुकी है। लेकिन समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो रहा है।