पंतनगर थाना क्षेत्र में बॉक्सिंग ट्रेनर पर गंभीर आरोप, नाबालिग बहनों के साथ की अश्लील हरकत

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र में बॉक्सिंग ट्रेनर पर गंभीर आरोप लगा है. आरोप है कि बॉक्सिंग ट्रेनर ने नाबालिग बहनों के साथ अश्लील हरकत की है. इस मामले में नाबालिग पीड़ित बहनों के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है.

तहरीर में पिता का आरोप है कि उसकी दो बेटियां एक साल से बॉक्सिंग सीखने जाती है, लेकिन कुछ दिनों से वह बॉक्सिंग क्लास जाने के लिए आनाकानी कर रही थी. जब बच्चियों के माता-पिता ने उनसे पूछा तो वह रोते हुए आपबीती बताने लगी. पीड़िता बच्चियों का आरोप है कि 28 अप्रैल को बॉक्सिंग ट्रेनर ने उनके साथ गंदी हरकत की.

यह भी पढ़ें 👉  23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, नए युग के संकल्प के साथ बढ़ा श्रीराम संस्थान

आरोप है कि जब पीड़िताओं ने बॉक्सिंग ट्रेनर की इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़ित बेटियों की आपबीती सुन पिता ने पंतनगर थाने में तहरीर दी. पुलिस ने आरोपी बॉक्सिंग ट्रेनर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. पंतनगर सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है

यह भी पढ़ें 👉  अवर अभियंता हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई: नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में मनाया गया सम्मान समारोह, 39 वर्षों की सेवाएं की गईं याद

बता दें कि बीते नैनीताल में बीते दिनों इस तरह का मामला सामने आया था. नैनीताल में 65 साल के ठेकेदार पर 12 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा था. इस मालमे में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इस घटना का प्रदेश भर में विरोध भी हुआ था.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: दरों में 50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, मनमाने बिल पर उपभोक्ता आयोग सख्त
Ad