बिंदुखत्ता में सैनिक मिलन केंद्र के लिए एक बीघा जमीन स्वीकृत

खबर शेयर करें -

लालकुआं: वन विभाग द्वारा बिंदुखत्ता में शहीद स्मारक से लगी एक बीघा जमीन को सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास विभाग के लिए प्रत्यावर्तन किया है, जिसमें सैनिक मिलन केंद्र बनाया जाएगा।

बिंदुखत्ता के पूर्व सैनिक काफी लंबे समय से बिंदुखत्ता जड़सैक्टर के समीप सैनिक मिलने केंद्र के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे।

जिसपर पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की थी, जिसक्रम में गत माह सहायक महानिरीक्षक वन द्वारा अपर मुख्य सचिव वन देहरादून को पत्र भेजकर शहीद स्मारक जड़ सैक्टर से लगी वन विभाग की एक बीघा भूमि को गैर वानिकी कार्यो हेतू सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास विभाग के लिए प्रत्यावर्तन करने के सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा; गूलर बाजार के पास बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 9 श्रद्धालुओं की मौत और 25 घायल

भूमि उपलब्ध होने पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, कैप्टन प्रताप सिंह व कैप्टन चंचल सिंह कोरंगा समेत तमाम समेत तमाम पूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का आभार जताया है। इस दौरान पूर्व सैनिक कैप्टन प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होने सैनिक मिलन केंद्र के लिए भूमि उपलब्ध कराने के साथ ही बिंदुखत्ता में ट्रांसफर की क्षमता बढ़ाने, स्थाई कनैक्शन लगाने व घरेलू बिलों को प्रत्येक माह देने की मांग की गई। जिस पर भी उर्जा निगम द्वारा आदेश जारी करने पर पूर्व सैनिकों ने आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक चुनौतियों के बीच काशीपुर को नंबर वन का खिताब दिलाना दीपक बाली के सामने बड़ी चुनौती! प्रदेश के 11 नगर निगमों की आर्थिक स्थिति खस्ताहाल

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि में बारात से लौट रहा मैक्स वाहन गहरी खाई में गिरा; हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 घायल

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें