बॉक्सिंग में पहली बार एशियन चैंपियन बनी दीपाली थापा, भारत की बेटी ने यूक्रेन को हराया

खबर शेयर करें -

नैनीताल: युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने एशियाई चैंपियनशिप में भारत का नाम रोशन करते हुए पहली स्कूली चैंपियन छात्रा बनने का गौरव प्राप्त किया। इस सफलता के साथ भारत ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के अल ऐन में चल रही प्रतियोगिता में कुल सात महिला खिताब अपने नाम किए।

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का खिताब नैनीताल की दीपाली थापा ने अपने नाम किया। रविवार को अबूधाबी में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में, दीपाली ने यूक्रेन की ल्यूडमिला वासिलचेंको को हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में 25 देशों के खिलाडियों ने भाग लिया था। कोच अजय कुमार ने बताया कि दीपाली ने पहले नोएडा में आयोजित सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता जिसके बाद उनका चयन इंडिया कैंप में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित

ट्रायल्स क्वालीफाई करके राष्ट्रीय स्तर पर बनीं चैंपियन

इसके बाद उन्होंने आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे में प्रशिक्षण लिया और एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि वर्ष 2019 में कोरोना महामारी के कारण दीपाली खेल महाकुंभ में भाग नहीं ले सकीं, लेकिन अगले वर्ष उन्होंने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया और हल्द्वानी में फेडरेशन के ट्रायल्स में सफल होकर राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन बनीं। उनकी इस सफलता से खेल प्रेमियों में ख़ुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता हत्याकांड पर कांग्रेस का बड़ा सवाल—‘जिन VIP नामों का जिक्र हुआ, जांच में उनका क्या हुआ?’