मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली रवाना

खबर शेयर करें -

देहरादून: प्रदेश में एक बार फिर राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज महिला दिवस के अवसर पर गैरसैंण में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाना था। लेकिन मुख्यमंत्री जौली ग्रांट एयरपोर्ट से प्लेन से दिल्ली को रवाना हो गए हैं। हालांकि खराब मौसम के चलते गैरसैण के कार्यक्रम को नष्ट करने की बात की जा रही है।
सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अचानक दिल्ली रवाना हो गए हैं। जिसके बाद से एक बार फिर सूबे में राजनीतिक हलचल फिर शुरू हो गई है। बता दें कि शनिवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने देहरादून आकर कोर कमेटी की बैठक ली थी। जिसके बाद नेतृत्व परिवर्तन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार की रही अटकलो का बाजार गर्म रहा। बाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज़ कर दिया था। इधर मुख्यमंत्री को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने जाना था। लेकिन वह कार्यक्रम निरस्त कर दिल्ली को रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक मुख्यमंत्री दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; प्रत्येक पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व छह माह के राशन का ऐलान, सुरक्षित आवास और बच्चों की पढ़ाई के लिए दिए सख्त निर्देश
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: कैबिनेट प्रेस नोट से बिंदुखत्ता का नाम गायब होने पर उठे सवाल, वरिष्ठ समाजसेवी मोहन कुड़ाई ने मांगा स्पष्टीकरण; बापूग्राम की 594.90 एकड़ भूमि का जिक्र, पर बिंदुखत्ता पर अस्पष्टता का आरोप