
लालकुआं। वन विभाग ने अवैध रूप से लाई जा रही बेशकीमती सेमल की लकड़ी से लदे आईसर ट्रक को जब्त करने में सफलता हासिल की।
तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत डौली रेंज लालकुआं द्वारा मध्य रात्रि 3.30 बजे मुखबिर की सूचना पर लालकुआ – किच्छा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आयशर संख्या यूपी 25 सीटी- 7583 सेमल प्रजाति चिरान लकड़ी का अवैध अभिवहन करने पर पकड़ कर अपने क़ब्ज़े में ले लिया। रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन द्वारा यूकेलिपटस के बल्लियों के रमन्ने की आड़ में सेमल के चिरान को बल्लियों के नीचे छिपा कर उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड लाया जा रहा था। वन विभाग ने मामले में वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया। टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोगा शिव सिंह डांगी, दिनेश पंत, अर्जुन भाकुनी, किशन सुयाल, अमजद खान, सुरेन्द्र अधिकारी आदि थे।
ताजा खबर
- गूलरभोज में जनजातीय जमीन कांड: कानूनगो पर गिरी गाज, विधायक पुत्र अतुल पांडेय को नोटिस—28 लाख के खेल की जांच तेज
- कुछ तो करो साहब !अब शिक्षा के क्षेत्र में फिसड्डी हो रहा आपका काशीपुर, 70% स्कूलों में प्रिंसिपल ही नहीं, ‘प्रभारी सिस्टम’ के भरोसे बच्चों का भविष्य”
- अगर सिस्टम जागता तो बच जाती जान—पांडे ने बुजुर्ग किसान की मौत के लिए प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार”
- रुद्रपुर: नशे की हालत में पुलिस से उलझे भाजपा पार्षद; तीनपानी डाम के पास काटा हंगामा, पुलिस ने बुलेट सीज कर काटा चालान
- नैनीताल: स्नोव्यू में खाई में गिरने से वन कर्मी की दर्दनाक मौत; मौत की वजह को लेकर जनप्रतिनिधियों और वन विभाग के दावों में उलझा मामला
- मामा की शादी में पसरा मातम: सरयू नदी में नहाते समय डूबी 10 वर्षीय मासूम, पल भर में बदलीं खुशियां
- पूर्व SP लोकेश्वर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने और धमकी देने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर एक्शन
- नैनीताल हाईकोर्ट का सख्त रुख: छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में सरकार से पूछा- ‘क्यों दर्ज नहीं हुआ मुकदमा?’, 28 अप्रैल तक मांगी रिपोर्ट
- टिहरी हादसा: पिता को मुखाग्नि देकर लौट रहे बेटे की भी मौत, गमगीन नेलचामी पट्टी के 8 घरों में नहीं जले चूल्हे
- हल्द्वानी: नगर निगम कर्मचारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

