सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा को किया जाएगा पूरा- तीरथ

खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा की वह सबका साथ, सबका विकास व सबकी विश्वास की अवधारण को लेकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों ले साथ ही वह पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे
देहरादून में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि वह पर्यटन, तीर्थाटन, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत जमीनी मुद्दों कब लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुंभ मेले को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
मुख्यमंत्री बनाए जाने पर उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि एक छोटे से गाँव के छोटे परिवार के कार्यकर्ता को इस कुर्सी पर बैठाया है। जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नही की थी। उन्होंने भरोसा दिया कि वह केंद्रीय नेतृत्व के उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। प्रयास करेंगे कि वह सबको साथ लेकर टीम भावना से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार ने राज्य का चौमुखी विकास गया है वह उनके विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। और जो कार्य अधूरे है या शुरू नही हो सके है उन्हें धरातल पर लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की जनसभा में गुटबाजी का साया; मंच पर सम्मान व संबोधन न मिलने से भड़के मुन्ना ढेक के समर्थक, विधायक समर्थकों से हुई तीखी नोंकझोंक
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: पर्यटन का प्रमुख केंद्र बना सुरई रेंज का 'क्रोकोडाइल पार्क'; 5 साल में पहुंचे 80 हजार से ज्यादा सैलानी, अब बनेगा चिल्ड्रन पार्क और सुरक्षा दीवार