अजब प्रेम की गजब कहानी : भाई की पत्नी को बहन के पति से हुआ प्यार, फिर हुआ यह अंजाम

खबर शेयर करें -

छतरपुर में एक ऐसी प्रेम कहानी का मामला सामने आया है जिसमें भाई और बहन दोनों को ऐतराज है। और हो भी क्यों न दरअसल इस प्रेम कहानी में बहन के पति को उसके भाई की पत्नी से प्यार हो गया और यह प्यार इतना परवान चढ़ा कि उम्र के इस पड़ाव में जहां युवक की उम्र 50 साल तो महिला की उम्र 34 साल है दोनों घर छोड़कर भाग गए और अब डेढ़ साल तक प्यार का पहाड़ा पढ़ने के बाद वापिस घर पहुंच हैं तो मामला थाने पहुंच गया। थाने में पुलिस के सामने पारिवारिक सुलह और रजामंदी से पति-पत्नी नंद-नंदेऊ में समझौता हो गया और एक वादे के साथ दोनों प्रेमी युगल युवक अपनी पत्नी के साथ तो पत्नी अपने पति के साथ अपने-अपने घर वापिस चले गये।

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

दोनों को भरोसा नहीं…
यहां पर बहन-भाई को अब भी दोनों पर भरोसा नहीं है कि वे सुधर गये हैं उन्हें लगता है कि वह प्लानिंग के  तहत वापिस आये और यह सब कर रहे हैं ताकि सब कुछ बना भी रहे और बिगड़े भी नहीं। पति रवि की माने तो उसे अब भी अपनी पत्नी पर शक है कि उसके आज भी जीजा से संबंध हैं और वह कभी भी उसे छोड़कर जा सकते हैं। वह लोग प्लानिंग के तहत वापस आए है और अंदर ही अंदर कुछ चल रहा है। रवि का कहना है कि उसे अपने परिवार बच्चों और बहन के परिवार और बच्चों कि चिंता खाये जा रही है कि दोनों परिवार बर्बाद हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़

रवि करता मजदूरी जीजा ठेकेदार…
पीड़ित बहन भाई पुष्पा और रवि का कहना है कि मेरे जीजा की उम्र 50 साल के करीब है और पत्नी की उनसे आधी है। जीजा की मां सरपंच रही हैं जीजा सरपंची चलाते रहे। फिलहाल ठेकेदारी कर रहे हैं हाल ही में 1 करोड़ की जमीन बेची है। मेरी पत्नी से उनके सरहज और नंदेऊ के संबंध रहे तो मेरी बहन और मैंने कभी इनकी बात-चीत और आने जाने पर ध्यान नहीं दिया और आलम यह हुआ कि मेरी ही पत्नी और जीजा के गलत संबंध हो गए। और फिर यह भाग गए डेढ़ साल बाहर रहने की बाद हाल ही में वापिस आये हैं आपसी समझौता तो हुआ है पर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा।वहीं अब दोनों प्यार में पागल अपने परिवार से भागे अब वापिस अपने परिवार में आ गए हैं और दोनों अपने पति-पत्नी के साथ रहना चाहते हैं और एक समझौते के तहत अपने घर वापस जा रहे हैं।