अल्मोड़ा : ओवररेट और मुफ्त में शराब मांगने के आरोपों में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सात लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। कोसी स्थित शराब की दुकान में ओवररेट और मुफ्त में शराब मांगने के आरोपों में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने सोमेश्वर थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मटेला कोसी निवासी मनोज बिष्ट का कहना है उसका भाई पंकज बिष्ट बियर लेने विदेशी शराब की दुकान पर गया था। सेल्समैन ने 40 रुपये ओवररेट बियर थमा दी। बाद में उन्होंने इसका विरोध किया तो सेल्समैन दीपक मेहता ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  द्रोणासागर में अशोभनीय हरकतों से तीर्थ की मर्यादा तार-तार! प्रेमी जोड़ों की अश्लीलता देख महिलाएं और परिवार लौटने को मजबूर

साथ ही सूरज मेहता, मनोज मेहता, अभय बिष्ट ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। वहीं सेल्समैन दीपक मेहता की तहरीर में कहा गया है कि अमित बिष्ट, मनोज सिंह, पंकज सिंह दुकान में घुस आए और मुफ्त में शराब मांगने लगे। विरोध पर उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। एसओ कश्मीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर सात लोगों पर क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  जीवन भर का साथ, मौत भी न कर सकी जुदा: हल्द्वानी में पति के निधन के कुछ ही घंटों बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बड़ा हादसा: होटल की खिड़की से 20 फीट नीचे गिरा दिल्ली के पर्यटक का 3 वर्षीय मासूम, हालत गंभीर