अल्मोड़ा सल्ट बस हादसे में मृतकों की संख्या हुई 36, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत करेंगे मजिस्ट्रेट जांच

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। सल्ट मर्चुला के पास कूपी में एक बस गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में 36 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। बस 40 सीटर थी और इसमें 55 से ज्यादा यात्री सवार थे मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। अल्मोड़ा और हल्द्वानी पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बस पौड़ी से रामनगर आ रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर से लालकुआं को आ रहे कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल; कार से मिली शराब की बोतलें

जानकारी के अनुसार, नैनी डांडा से रामनगर जा रही एक बस आज सुबह खाई में गिर गई। गीत जागीर नदी के किनारे गिरी बस में 36 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हैं।

आपदा प्रबंधन अधिकारी अल्मोड़ा विनीत पाल ने बताया कि 36 यात्रियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। टीम रेस्क्यू में जुटी है।

– बस 40 सीटर थी। बस में 55 से ज्यादा यात्री थे। हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए। कुछ लोग छिटक कर नीचे गिर गए। घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने का काम किया जा रहा है।

कुमाऊं कमिश्नर करेंगे अल्मोड़ा हादसे की मजिस्ट्रेट जांच, सीएम धामी ने दिए निर्देश

अल्मोड़ा के सल्ट में हुए बस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश हो गए हैं. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: शिव पुराण कथा के दौरान कूलर से उतरा करंट, चपेट में आने से युवा पुजारी की दर्दनाक मौत
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : आसमान छूती कीमतों से सर्राफा बाजार सुस्त: शादियों के सीजन में भारी गहनों की जगह 'लाइट वेट' आभूषणों की बढ़ी मांग

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें