अल्मोड़ा : नशे के आदी कलयुगी बेटे ने अपनी मां की गला दबाकर करी हत्या, गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: अभी ज्यादा दिन नहीं हुई जब रुद्रप्रयाग में एक पिता की हत्या दो कलयुगी बेटों ने कर दी थी, अब अल्मोड़ा में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। नशे के आदी कलयुगी बेटे ने अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी।

दन्या पुलिस ने मां की हत्या करने वाले नशेड़ी पुत्र को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार शाम को दन्या के ग्राम नैनोली में बुजुर्ग महिला गोपुली देवी की हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई थी। हत्या का आरोप मृतका के पुत्र गोकुल भट्ट पर लगाया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है। उसने नशे की लत पूरी करने के लिए अपनी मां से पैसे मांगे और जब उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो गला दबाकर मां की हत्या कर दी और फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  जो दशकों में कोई नहीं कर पाया, उसे धामी कैबिनेट तक पहुंचाने में दीपेंद्र ने निभाई अहम भूमिका, बिंदुखत्ता वालों को मिली बड़ी सौगात… अब 2027 पर निगाहें!

पिता ने की शिकायत, पकड़ा गया हत्यारा

पिता लीलाधर भट्ट की शिकायत पर पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे ओर शव को कब्जे में ले लिया। आरोपी गोकुल भट्ट 35 वर्ष निवासी नैनोली को पुलिस ने दन्यां अल्मोड़ा रोड पर जागनाथ होटल से करीब 50 मीटर पहले से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वाला-टनकपुर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, गोंडा निवासी युवक की मौत; चार अन्य लोग घायल, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बरहनी रेंज में वन टीम और लकड़ी तस्करों के बीच भीषण मुठभेड़, दोनों ओर से चले 75 से अधिक राउंड; तीन बाइकें व सागौन की लकड़ी छोड़कर फरार हुए तस्कर