अवैध संबंधों में उलझा परिवार : बड़े भाई, भाभी और पत्नी ने मिलकर मार डाला, तीनो गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कोकड़ी मार्ग पर दो दिन पहले मिले युवक के शव के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। युवक की हत्या के आरोप में उसके ही सगे भाई, भाभी और पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला अवैध संबंध से जुड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि मृतक श्रीकांत सोनी के बड़े भाई सूर्यकांत सोनी का श्रीकांत की पत्नी चन्द्रिका से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर आये दिन घर में विवाद होता था। नशे की हालत में श्रीकांत ने अपने भाई और पत्नी के बीच अवैध संबंध का जिक्र करते हुए अपनी भाभी योगेश्वरी से अवैध संबंध की डिमांड कर डाली थी। इसके बाद से घर में माहौल और तनावपूर्व हो गया था।

सिर पर हथौड़ा मारकर ली जान

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में युवती की संदिग्ध मौत, दफनाने से पहले पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

8 अगस्त को श्रीकांत के बड़े भाई, भाभी और पत्नी ने हत्या का प्लान बनाया और दंतेवाड़ा मंदिर दर्शन के लिए श्रीकांत को साथ लेकर निकले। वहां से वापस लौटते समय कांकेर के कोकड़ी के पास सिर पर हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। मामले की जांच के दौरान तीनो के खिलाफ पुलिस को पर्याप्त सबूत मिले थे। तीनों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सनसनी: बेरीपड़ाव के खाली फॉर्म में मिला लापता महिला का शव; फॉरेंसिक टीम और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सनसनी: बेरीपड़ाव के खाली फॉर्म में मिला लापता महिला का शव; फॉरेंसिक टीम और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी