आज रहेगी गौला नदी बंद

सरकार को सवा दो करोड़ के राजस्व का नुकसान

खबर शेयर करें -

लालकुआं। खनन विभाग के ई पोर्टल में आई तकनीकी खराबी के चलते गुरुवार आज गौला नदी पूरी तरह से बंद रहेगी। जिससे जहां साढ़े सात हजार वाहनों के चक्के जाम रहेंगे वही सरकार को करोड़ो रुपए के राजस्व से नुकसान होगा।
बता दें कि बुधवार को खनन विभाग के ईपोर्टल में खराबी आने के कारण गौला नदी से करीब तीन हजार वाहन बाहर नहीं निकल पाए। जिसके बाद वन निगम ने गुरुवार को गौला नदी को पूर्ण रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है। जिस कारण गौला नदी में पंजीकृत साढ़े सात हजार वाहनों के चक्के जाम रहेंगे। वही सरकार को करीब सवा दो करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा। इधर ई पोर्टल में रोजाना आ रही दिक्कतों के चलते वाहन स्वामियों में आक्रोश है।