इंस्टाग्राम पर दोस्ती का खौफनाक अंजाम…दुष्कर्म के बाद किशोरी को करता रहा ब्लैकमेल, ऐंठे पैसे

खबर शेयर करें -

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद एक नाबालिग ने जबरदस्ती किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में धमकियां दे उसे ब्लैकमेल करके पैसे एंठता रहा। शक पड़ने पर किशोरी के परिवार ने जब घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए तो उन्हें असलीयत का पता चला। अब थाना दरेसी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धमका कर दुष्कर्म, चोरी करने और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

तीन महीने से लगातार गायब हो रहे थे पैसे

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में युवती की संदिग्ध मौत, दफनाने से पहले पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

एएसआइ संतोख सिंह ने बताया कि उसकी पहचान हैबोवाल चंद्र नगर की गली नंबर-2 निवासी 16 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है। पुलिस ने नई सब्जी मंडी काराबारा रोड निवासी व्यक्ति की शिकायत पर उसके खिलाफ उक्त केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि पिछले तीन महीने से लगातार उसके घर से पैसे गायब हो रहे थे। इस कारण 10 दिन पहले ही उसने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए।

गत 8 अगस्त की फुटेज चेक करने पर पता चला कि एक 16 साल का किशोर उसकी बेटी के पास आया। किशोर ने उसकी बेटी से दफ्तर की चाबी ली। उसके बाद दफ्तर के लाकर को खोल कर उसमें से पैसे निकाल कर वो वापस चला गया। उसने जब अपनी बेटी से उस किशोर के बारे में पूछा तो उसने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी आरोपित के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई थी। जो उसे बस स्टैंड के पास एक होटल में लेकर गया।

जान से मारने की धमकियां देकर मांगे पैसे

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सनसनी: बेरीपड़ाव के खाली फॉर्म में मिला लापता महिला का शव; फॉरेंसिक टीम और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

यहां उसने जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसे जान से मारने की धमकियां देकर पैसों की मांग करने लगा। संतोख सिंह ने बताया कि आरोपित किशोर के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज