उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके किए गए महसूस, तीव्रता रही 4.8 रिक्टर

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए. शनिवार तड़के उत्तराखंड के सीमांत जिले में भूकंप के झटके से धरती डोली. सुबह 4 बजे भूकंप का तगड़ा झटका महसूस किया गया. इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कड़ाके की ठंड के बीच लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए. अभी तक कहीं से भूकंप से नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.

गौर हो कि सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए. लोगों को भूकंप के झटके महसूस होते ही हड़कंप मच गया और लोग घबराकर कड़ाके की ठंड में घरों से बाहर निकल आए. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने बताया कि नेपाल भूकंप का केंद्र था. इसकी तीव्रता 4.8 रिक्टर थी. जिले में इससे कहीं भी नुकसान नहीं हुआ है. बताया कि चंपावत समेत अन्य जिलों में भी झटके महसूस किए गए. अभी तक कहीं से भूकंप से नुकसान की सूचना सामने नहीं आई हैं. भूकंप का केंद्र नेपाल के जुम्ला जिले में धरती के अंदर 10 किमी की गहराई में था. हालांकि जिस वक्त भूकंप के झटके महसूस किए गए उस वक्त ज्यादातर लोग सो रहे थे.

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली व फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ और पंतनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 75 आरसी, 7 डीएल व लैपटॉप-प्रिंटर बरामद

भूकंप के लिहाज से अति संवेदनशील क्षेत्र: प्रदेश भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है और भूकंप जोन 4 और 5 में आता है. जिससे यहां भूकंप का खतरा बना रहता है है. भूकंप के लिहाज से संवेदनशील जोन में रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी जिले आते हैं. वहीं रुद्रपुर, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और अल्मोड़ा जोन 4 में आते हैं. राजधानी देहरादून और टिहरी जिले दोनों जोन में आते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  स्वाला-टनकपुर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, गोंडा निवासी युवक की मौत; चार अन्य लोग घायल, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बरहनी रेंज में वन टीम और लकड़ी तस्करों के बीच भीषण मुठभेड़, दोनों ओर से चले 75 से अधिक राउंड; तीन बाइकें व सागौन की लकड़ी छोड़कर फरार हुए तस्कर