उत्तराखंड : घर पर कब्जा करने के लिए रिश्तेदार को झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए मां-बेटियों ने ईंट मारकर खुद को किया घायल

खबर शेयर करें -

लक्सर: पथरी थाना क्षेत्र के गाडोवाली गांव में मां-बेटियों और दामाद ने मिलकर अपने रिश्तेदार के घर पर कब्जा करने के लिए साजिश रची है. मां-बेटियों ने मिलकर पहले तो पीड़ित पक्ष के साथ झगड़ा किया और फिर उन्हें फंसाने के लिए खुद अपने सिर में ईंट मारकर खून निकाल लिया, ताकि दूसरे पक्ष पर हमले का आरोप लगाकर खुद को पीड़ित साबित किया जा सकें. पूरी घटना प्रत्यक्षदर्शियों के कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने आरोपी मां-बेटियों और दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  थप्पड़ का जवाब वोट से, जनता ने बेहड़ के पक्ष में दिया जनादेश!

अमजद अली ने पुलिस को दी थी तहरीर: पुलिस के मुताबिक, ग्राम गाडोवाली निवासी अमजद अली ने शिकायत दी थी, जिसमें बताया गया था कि कुछ साल पहले वह नौकरी के लिये यमुनानगर (हरियाणा) चला गया था. उस दौरान वो बीच-बीच में अपने परिवार के साथ गांव आता रहता था. गैर मौजूदगी में घर और सामान को उनकी चाची मीना पत्नी शमशाद का परिवार इस्तेमाल करता था. कुछ दिन पहले वह अपने परिवार के साथ गांव पहुंचे तो चाचा और उसकी बेटियों ने झगड़ा शुरू कर दिया. आरोप है कि घर कब्जाने की नीयत से कई बार मारपीट का प्रयास करते हुए गाली-गलौज और धमकी भी दी गई.

यह भी पढ़ें 👉  डीएफओ कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में आग: अकाउंट्स, भूमि हस्तांतरण और एस्टैब्लिशमेंट का रिकॉर्ड खाक

आरोपियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की दी धमकी: तहरीर में बताया गया कि वह ज्वालापुर से सामान खरीदने के बाद अपनी पत्नी सलमा के साथ अपने घर ग्राम गाडोवाली पहुंचे. अपने घर का ताला खोलना चाहा तो बगल में रहने वाली मीना, उसकी बेटी अमीर फातिमा उर्फ मीरो, अनीसा फतेमा, मुश्ताक व इश्तियाक विरोध करने लगे और मारपीट करते हुए गाली-गलौच की. इसके बाद खुद ही ईंट उठाकर अपने सिर पर मारकर खुद को घायल कर लिया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे.

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में अनियमताओं पर बड़ा प्रशासनिक प्रहार: मानकों के उल्लंघन पर 22 होम स्टे और होटलों पर 10-10 हजार का जुर्माना, अवैध इकाइयां बंद करने के आदेश

पुलिस ने मां- बेटियों के खिलाफ दर्ज किया केस: वहीं, पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मीना, उसकी बेटी अमीर फातिमा उर्फ मीरो, अनीसा फातिमा, मुश्ताक व इश्तियाक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.