उत्तराखंड : डांस सिखाने के बहाने नाबालिक लड़की और उसकी दोस्त के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: एक डांस क्लास के संचालक को पुलिस ने नाबालिक लड़की और उसकी दोस्त के साथ दुष्कर्म करने के जुर्म में धर दबोचा है। आरोपी ने डांस सिखाने के बहाने नाबालिग लड़की और उसकी नाबालिग सहेली के साथ पहले बलात्कार किया और फिर जान से मारने की धमकी दी। नाबालिक लड़की के पिता ने कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: स्कूल से गायब हुई 15 वर्षीय नाबालिग, सीसीटीवी में अज्ञात युवक की स्कूटी पर जाती दिखी

हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली में एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक बेटी और बेटी की सहेली साथ में डांस क्लास जाती थी। डांस सिखाने वाला आरोपी आशीष सिंह उर्फ आशु पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद्र हरिद्वार गोविंदपुरी का रहने वाला है। पिता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी और बेटी की नाबालिग सहेली के साथ पहले बलात्कार किया और फिर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को जब जानकारी मिली कि डांस सिखाने के बहाने नाबालिक लड़की और उसकी दोस्त के साथ बलात्कार किया गया है तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए गए। आरोपी को पकड़ने के लिए प्रभारी ज्वालापुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में उप निरीक्षक सोनम रावत, उप निरीक्षक ललित चुफाल, कांस्टेबल आशीष शर्मा और कांस्टेबल गोपाल तोमर शामिल थे। इसके बाद आरोपी आशीष सिंह को उसके निवास के आसपास गोविंदपुरी कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ई-रिक्शा चालकों के लिए आफत बना 'बीएटी-बीएमएस' ऐप, अराजक तत्वों ने चलते वाहनों में रिमोटली लगाए ब्रेक, वसूली का भी आरोप