उत्तराखंड : दिमागी रूप से कमजोर नाबालिग से घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास

खबर शेयर करें -

पुलभट्टा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां ने गांव के ही रहने वाले एक युवक पर आरोप लगाया है. साथ ही पुलिस में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास : पुलभट्टा थाना क्षेत्र में दिमागी रूप से कमजोर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है. थाना पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है. पुलिस को सौंपी तहरीर में एक महिला ने बताया कि वो दोपहर के समय मवेशियों के लिए घास लेने के लिए जंगल गई हुई थी. घर पर उसकी मानसिक रूप से कमजोर 15 साल की बेटी अकेली थी. इस दौरान गांव के ही रहने वाला युवक उनके घर में घुस गया और उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा.

यह भी पढ़ें 👉  मां, भाई और गर्भवती भाभी के कातिल की फांसी की सजा पर सुनवाई टली, कोर्ट ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट
पीड़िता की मां ने पुलिस में दी तहरीर: आरोप है कि युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया. जब वह घर पहुंची तो आरोपी उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती कर रहा था. मां को देख आरोपी मौके से फरार हो गया. थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है. एसओ रविंदर सिंह बिष्ट ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने थाने में तहरीर दी है. महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें 👉  कृषि विश्वविद्यालय की प्रबंध परिषद में विधायक त्रिलोक चीमा की एंट्री ! सीएम धामी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर से 5 जुलाई को शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा; सीएम पुष्कर सिंह धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना