उत्तराखंड : दुकान स्वामी को झांसा देकर टेस्ट ड्राइव के बहाने थार गाड़ी लेकर भागा शातिर

खबर शेयर करें -

हरिद्वार के रुड़की में कार बाजार के दुकान स्वामी को झांसा देकर एक युवक उसकी थार कार लेकर फरार हो गया. दरअसल, थार की टेस्ट ड्राइव के बहाने से युवक दुकानदार को चकमा देकर फरार हुआ. पीड़ित ने इस मामले में पुलिस से गुहार लगाई है. पुलिस अब गाड़ी लेकर फरार हुए युवक की तलाश में जुटी हुई है.

दुकान में गाड़ी खरीदने के बहाने पहुंचा युवक: जानकारी के मुताबिक रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के सत्ती मोहल्ला निवासी जावेद की हरिद्वार-दिल्ली रोड पर स्थित मोहम्मदपुर गांव के पास पुरानी कार खरीदने और बेचने की दुकान है. बीते दिन दिन उनकी दुकान पर सुमित नामक एक युवक पुरानी गाड़ी खरीदने के लिए आया था, वहीं उक्त युवक ने दुकान के बाहर खड़ी थार गाड़ी की कीमत पूछी तो दुकानदार ने थार की कीमत 14 लाख 50 हजार रुपए बताई.

यह भी पढ़ें 👉  स्वाला-टनकपुर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, गोंडा निवासी युवक की मौत; चार अन्य लोग घायल, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

थार गाड़ी लेकर हुआ फरार: थार की कीमत पूछने के बाद युवक ने थार की टेस्ट ड्राइव की बात कही, जिसके बाद दुकानदार ने थार में बैटरी लगवाई और पांच सौ रुपए का तेल डलवाते हुए उसे टेस्ट ड्राइव के लिए गाड़ी दे दी, इसके बाद युवक गाड़ी लेकर फरार हो गया. दुकानदार ने उसकी काफी तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं आया, जिसके बाद दुकानदार पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस से युवक की तलाश के लिए गुहार लगाई. पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है. सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद नवजात बच्ची बेचने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने बच्ची को सकुशल किया बरामद
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी बिसात पर बिंदुखत्ता का बड़ा दांव! धामी कैबिनेट की मंजूरी के बाद दिल्ली के दरबार में पहुंची फाइल, चुनाव से पहले मिलेगा हक या फिर मिलेगा आश्वासन?