उत्तराखंड : धामी सरकार की नई योजना, स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने से उपभोक्ताओं को बिजली की दरों में 4% की छूट

खबर शेयर करें -

स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने से उपभोक्ताओं को इससे काफी फायदा होगा, वे मोबाइल की तरह बिजली का भी रिचार्ज किया जा सकेगा, जिससे बिलों की समस्या खत्म हो जाएगी और सारी जानकारी मोबाइल एप पर उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना की शुरुआत सोमवार को कर दी है। जिसमें प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाने वाले बिजली उपभोक्ताओं को मौजूदा दरों में चार प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल जमा करने की परेशानी खत्म हो जाएगी, क्योंकि उपभोक्ताओं को मोबाइल की तरह रिचार्ज करना होगा। सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने जानकारी दी कि प्रदेश में 15 लाख 84 हजार घरों पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का लक्ष्य है। इसके अलावा 59,212 ट्रांसफार्मर और 2,602 फीडरों पर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य भी जारी है। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि यह योजना उपभोक्ताओं के लिए एक वरदान साबित होगी। स्मार्ट प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता मोबाइल की तरह बिजली का रिचार्ज कर सकेंगे, जिससे बिलों की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा: कार पलटने से कांग्रेस जिला सचिव समेत 4 लोगों की मौत, 2 घायल

बिजली खर्च की जानकारी मोबाइल एप पर होगी उपलब्ध

उपभोक्ताओं को रिचार्ज खत्म होने से पहले ही एसएमएस द्वारा सूचित कर दिया जाएगा। वे कभी भी अपने बिजली खर्च की जानकारी मोबाइल एप के जरिए देख सकेंगे, जिससे वे बिजली उपयोग पर बेहतर नियंत्रण रख सकेंगे। इससे लाइन हानियों में भी कमी आएगी। यूपीसीएल मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां सभी उपभोक्ताओं के बिजली खर्च का डेटा लगातार अपडेट रहेगा। उपभोक्ताओं के खर्च के अनुसार कनेक्शन का लोड भी बढ़ाया जा सकेगा। रिचार्ज खत्म होने पर कुछ समय तक बिजली आपूर्ति जारी रहेगी और उसके बाद खुद ही बिजली बंद हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: चायखान-बेगानिया मार्ग पर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार; एक ही गांव के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, पिता की मौत-बेटा गंभीर घायल
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 20 हजार की रिश्वत लेते कनिष्ठ अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, वीडीओ पर भी गिरेगी गाज