उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025 में बिना 1 वोट पड़े इस सीट पर जीत गई बीजेपी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में निकाय चुनाव 2025 के लिए प्रक्रिया जारी है. इस बीच उधम सिंह नगर से भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी खबर आई है. उधम सिंह नगर जिले के नगर पंचायत दिनेशपुर से भाजपा की प्रत्याशी मनजीत कौर निर्विरोध अध्यक्ष बन गईं.

यह भी पढ़ें 👉  हरीश रावत के हरिद्वार से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर दिनेश अग्रवाल का तंज: बोले- जनता पहले ही सुना चुकी है अपना फैसला

दरअसल भाजपा प्रत्याशी मनजीत कौर ने अपनी प्रतिद्वंद्वी बबली गोस्वामी के पर्चे पर आपत्ति दर्ज कराई थी. इसके बाद आपत्ति की सुनवाई करते हुए बबली गोस्वामी का पर्चा खारिज हो गया. भाजपा प्रत्याशी मनजीत सिंह निर्विरोध अध्यक्ष बन गईं.

उधर जिले की ही नगर पालिका परिषद नगला से कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हरिओम चौहान की उम्र कम होने के कारण उनका पर्चा खारिज हो गया है. कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने के बाद कांग्रेस ने निर्दलीय प्रत्याशी राकेश यादव को पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ की मौजूदगी में कांग्रेस ने अपना समर्थन दें दिया.

यह भी पढ़ें 👉  धामी की पैनी नजरों से नहीं बच पाया गदरपुर तहसील में फर्जीवाड़ा! दो युवकों से छह घंटे की पूछताछ के बाद खुलती गईं फर्जीवाड़े की परतें, काशीपुर-गदरपुर-रुद्रपुर तक जुड़े तार

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएमजीएसवाई 4.0 का बड़ा विस्तार: ₹1,707 करोड़ से बनेंगी 184 सड़कें, 309 दुर्गम गांव पहली बार मुख्य सड़क से जुड़ेंगे

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें