उत्तराखंड : पुजारी ने पूजा के बाद मां, पत्नी और 3 बेटियों का बेरहमी से किया कत्ल

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड को आमतौर पर शांत प्रदेश माना जाता है, लेकिन सोमवार की सुबह यहां एक ऐसी वारदात हुई, जिसने हर किसी को दहला दिया।

रानीपोखरी में एक शख्स ने पूजा पाठ के बाद अपने ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी को मासूम बच्चियों पर भी रहम नहीं आया। उसने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया। आरोपी का नाम महेश तिवारी है, वो नागाघेर इलाके में रहता है। मृतकों में तीन बेटी, माता व आरोपी की पत्नी शामिल है। वारदात के बाद महेश के घर का हाल देख सभी खौफ से भर गए। यहां हर ओर फर्श पर खून बिखरा पड़ा था। खून से लथपथ पांच शव इधर-उधर जमीन पर पड़े हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में युवती की संदिग्ध मौत, दफनाने से पहले पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महेश पंडिताई का काम करता है। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मूल रूप से बांदा उत्तर प्रदेश का निवासी है। हत्या की वजह क्या रही होगी ये जानकारी आरोपी से बयान के आधार पर ली जाएगी। परिवार के लोगों की हत्या करने का आरोपी कई सालों से नागा घेर में रह रहा था। मरने वालों में आरोपी की मां बीतन देवी उम्र 75 वर्ष, पत्नी नीतू देवी उम्र 36 वर्ष, बेटी अपर्णा उम्र 13 वर्ष, अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष और स्वर्णा उर्फ गुल्लो उम्र 11 वर्ष शामिल हैं। सोमवार सुबह आरोपी ने चाकू से वार कर सभी को मौत को घाट उतार दिया। रानीपोखरी नागाघेर प्रधान सुधीर रतूड़ी ने बताया कि आरोपी पूजा पाठ करता था, और शांत ही रहता था। उसने घटना को कैसे अंजाम दिया होगा ये सोचकर सभी हैरान हैं। हत्याकांड की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज