उत्तराखंड : पुलिस ने कोबरा गैंग के दो शातिर विदेशी पैडलरों को होटल से किया गिरफ्तार, 33 ग्राम कोकिन बरामद

खबर शेयर करें -

देहरादून: थाना राजपुर पुलिस ने कोबरा गैंग के दो शातिर विदेशी पैडलरों को होटल हयात कट ओल्ड मसूरी रोड से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 33 ग्राम कोकिन बरामद हुई है। बरामद कोकीन की कीमत 23 लाख रुपए है।

नव वर्ष और नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि कोबरा गैंग के 2 मुख्य पैडलर मसूरी में आयोजित होने वाली एक बड़ी पार्टी में कोकीन की सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और कुठालगेट बैरियर निकट होटल हयात कट ओल्ड मसूरी रोड से 2 विदेशी नागरिक प्रिंसेली को 20 ग्राम कोकीन और उसके साथी माखोसेलीजवे को 13 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया। दोनों तस्करों के खिलाफ थाना राजपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली व फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ और पंतनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 75 आरसी, 7 डीएल व लैपटॉप-प्रिंटर बरामद

तंजानिया और जिम्बाब्वे देश के नागरिक

थाना राजपुर प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया कि दोनों आरोपी कोबरा गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। ये दोनों मूल रूप से तंजानिया और जिम्बाब्वे देश के नागरिक हैं। ये लोग अक्सर अपने देश तंजानिया और जिम्बाब्वे से देहरादून आते-जाते रहते हैं। ये गैंग दिल्ली से कोकीन लाकर डिमांड के हिसाब से देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने एजेंट और पैडलर को सप्लाई की जाती है। नव वर्ष पर मसूरी में आयोजित होने वाली बड़ी पार्टी में कोकीन सप्लाई करने के लिए तस्कर कुछ दिन पहले कोकीन को दिल्ली से लाए थे। पर्यटकों को कोकीन सप्लाई करने के लिए मसूरी जा रहा थे, लेकिन पकड़े गए। इससे पहले भी कोबरा गैंग की दो विदेशी महिला तस्करों सहित 7 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इन तस्करों से 2.5 करोड़ रुपए की करीब 200 ग्राम कोकीन बरामद हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद नवजात बच्ची बेचने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने बच्ची को सकुशल किया बरामद
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  जो दशकों में कोई नहीं कर पाया, उसे धामी कैबिनेट तक पहुंचाने में दीपेंद्र ने निभाई अहम भूमिका, बिंदुखत्ता वालों को मिली बड़ी सौगात… अब 2027 पर निगाहें!