उत्तराखंड : प्रेमिका ने शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो आहत प्रेमी ने जहर खा दी जान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : प्रेमिका ने शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो आहत प्रेमी ने जहर खा लिया। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद नवजात बच्ची बेचने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने बच्ची को सकुशल किया बरामद

रतनपुरा बाजपुर ऊधमसिंहनगर निवासी संदीप सिंह (18 वर्ष) पुत्र पप्पू सिंह का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि संदीप ने अपनी प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उसने इंकार कर दिया। प्रेमिका के इंकार से वह बुरी तरह आहत हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी बिसात पर बिंदुखत्ता का बड़ा दांव! धामी कैबिनेट की मंजूरी के बाद दिल्ली के दरबार में पहुंची फाइल, चुनाव से पहले मिलेगा हक या फिर मिलेगा आश्वासन?

जिसके बाद वह नदी किनारे गया और कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पी गया। जिसके बाद उसने खुद इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि उसने 17 दिसंबर को जहर खाया था और 18 दिसंबर की रात उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बरहनी रेंज में वन टीम और लकड़ी तस्करों के बीच भीषण मुठभेड़, दोनों ओर से चले 75 से अधिक राउंड; तीन बाइकें व सागौन की लकड़ी छोड़कर फरार हुए तस्कर
Ad