उत्तराखंड : फिर टले नगर पालिका और पंचायतों के चुनाव, प्रवर समिति ने बढाई टाइम लिमिट

खबर शेयर करें -

श्रीनगर: प्रदेश में होने वाले नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के चुनाव पीछे होते जा रहे हैं. प्रवर समिति को रिपोर्ट तैयार कर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को रिपोर्ट सौंपनी थी, लेकिन समिति ने एक माह का समय मांगकर रिपोर्ट एक माह बाद भेजने का आग्रह विधानसभा अध्यक्ष से किया है. ये जानकारी विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने दी है.

ऋतु खंडूड़ी बोली प्रवर समिति की उन्हें नहीं मिली रिपोर्ट: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि अभी निकाय चुनाव को लेकर समिति की रिपोर्ट उनके पास नहीं आई है, जैसे ही रिपोर्ट उनके पास आती है,वे रिपोर्ट का अवलोकन कर रिपोर्ट को सरकार को सौंप देगी. उसके बाद निकाय चुनाव कब होंगे, इसके बारे में सरकार फैसला लेगी. उन्होंने कहा कि विधानसभा में कर्मियों की नियुक्ति का मामला कोर्ट में लंबित है. कोर्ट के फैसले के बाद ही कुछ फैसला लिया जाएगा कि प्रदेश की दोनों विधानसभाओं का काम ऑनलाइन किया जाए

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल: गुमखाल-सतपुली मार्ग पर बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर; दिल्ली के पर्यटक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

दोनों विधानसभाएं होगी पेपर लेस: ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि दोनों विधानसभाओं को पेपर लेस किया जा रहा है, इसके लिए कर्मियों और विधायकों को भी स्पेशल ट्रेनिंग दी जा रही है. अगले सत्र से सत्र पूरी तरह पेपर लेस हो जाएगा. वहीं, उन्होंने ग्रीष्म कालीन राजधानी गैरसैंण में उपजिलाधिकारी और तहसीलदार की नियुक्ति ना होने के मामले में कहा कि वे जल्द सरकार के सामने इस बात को रखेंगी और वहां जल्द अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: 'जात्रा द कसार फेस्टिवल' में लोक संस्कृति और साहसिक खेलों का अनूठा संगम; पैराग्लाइडिंग के रोमांच ने पर्यटकों को किया मंत्रमुग्ध
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा: कार का टायर फटने से खड़े ट्रक से टकराई कार; टूर एंड ट्रेवल व्यवसायी मोहित शर्मा की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम