उत्तराखंड : फिल्म अभिनेत्री ने खुद को बताया BJP के पूर्व विधायक की पत्नी, लगाए गंभीर आरोप

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: खुद को पूर्व विधायक की पत्नी बताने वाली फिल्म अभिनेत्री ने वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाया है, उर्मिला राठौर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूर्व भाजपा विधायक की दूसरी पत्नी उर्मिला राठौर ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है… जिसके बाद सुरेश राठौर ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव: आईपीएस रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को कमान

पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। उनकी दूसरी पत्नी उर्मिला राठौर ने राठौर पर कई आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। इस बीच उर्मिला का एक वीडियो ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने कहा कि ‘आज मैं ई-रिक्शा में जा रही हूं, मेरे पति ने मेरी गाड़ी छीन ली है। वह कहता है कि उसके पास जहर खाने के पैसे नहीं हैं, लेकिन 10-10 रखैल रखने के पैसे हैं। 2-2 बीवी रखने के पैसे नहीं हैं।’
इस वायरल वीडियो के बाद सुरेश राठौर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि जब कोई व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ हो जाता है, तो उसका इलाज होना चाहिए। राठौर ने बताया कि वह दिल्ली से वापस लौट रहे हैं और हरिद्वार पहुंचकर इस मामले में कानूनी सलाह लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला हत्याकांड का पर्दाफाश: कलयुगी बेटी ने प्रेमी संग मिलकर रची थी सगी मां की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  2016 के UKSSSC भर्ती घोटाले में पूर्व सीएम हरीश रावत से ईडी की 6 घंटे पूछताछ, रावत बोले- 'चुनाव से घबराई बीजेपी का राजनीतिक प्रपंच'