उत्तराखंड : मामूली से घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतारा, आरोपी मौके से फरार

खबर शेयर करें -

रुड़की: हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है. यहां लखनोता के सुसाड़ी कला गांव में मामूली से घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया. छोटे भाई का मर्डर करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची.

जानकारी के मुताबिक झबरेड़ा थाना क्षेत्र के सुसाड़ी गांव का रहने वाले ऋषि के दो बेटे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों बेटे अलग-अलग रहते है. मंगलवार 15 अक्टूबर को को ऋषि का बड़ा बेटा बाबू धारदार हथियार लेकर अपने छोटे भाई अंकित के घर पहुंचा और बिना किसी चेतावनी के बाबू ने अंकित के सिर पर हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  एक किडनी के सहारे जी रही लाचार महिला का हुआ सफल घुटना प्रत्यारोपण, 6 साल बाद अपने पैरों पर खड़ी हुईं पार्वती

इस हमले में अंकित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. बताया गया है कि दोनों भाइयों के बीच यह विवाद मामूली था, लेकिन गुस्से में आकर बाबू ने आपा खो दिया और अंकित जान ले ली. दोनों भाइयों के बीच करीब एक साल पहले भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, उस समय तो किसी तरह से मामला सुलझा लिया गया था.

यह भी पढ़ें 👉  चौराहों पर त्रिशूल-डमरू, स्कूलों में मौत का झूलता पंखा! क्या बच्चों की सुरक्षा से बड़ा है सौंदर्यीकरण?

वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तत्काल वारदात स्थल पहुंची. पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल रूड़की भेजा. हत्या के बाद से ही आरोपी बाबू फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है. झबरेड़ा थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बड़ा हादसा: होटल की खिड़की से 20 फीट नीचे गिरा दिल्ली के पर्यटक का 3 वर्षीय मासूम, हालत गंभीर
Ad