उत्तराखंड में तैनात IAS के 8 अधिकारी सचिव ग्रेड पे पर हुए प्रोन्नत , कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत भी हुए प्रोन्नत

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में सचिव स्तर के अधिकारियों की कमी अब दूर हो जाएगी. उत्तराखंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है. प्रदेश में विभिन्न जिम्मेदारियों को संभाल रहे यह आईएएस अधिकारी अब सचिव ग्रेड पे पर प्रोन्नत किए गए हैं. प्रोन्नति पाए अधिकारियों में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और वी षणमुगम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप

उत्तराखंड में प्रभारी सचिव स्तर के 8 आईएएस अधिकारियों को सचिव ग्रेड पे पर पदोन्नति दी गई है. इसमें प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉक्टर राजेश कुमार, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, वी षणमुगम, नीरज खैरवाल, विनय शंकर पांडे, दीपेंद्र चौधरी, सुरेंद्र नारायण पांडे और विनोद कुमार सुमन शामिल हैं. यह आईएएस फिलहाल उत्तराखंड में विभिन्न जिम्मेदारियों को संभाल रहे हैं. खास बात यह है कि अब राज्य को सचिव स्तर के आठ अधिकारियों के मिलने से सचिव स्तर पर आईएएस अधिकारियों की चल रही कमी को दूर किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें 👉  रैपिडो कैंसिल कर डंपर में लिफ्ट लेना पड़ा भारी, चंद मिनटों के सफर में दरिंदों से आबरू बचाते बचाते चली गई कांति की जान

आपको बता दें कि काफी लंबे समय से इन आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति का इंतजार इनकी तरफ से किया जा रहा था. लिहाजा इस इंतजार को खत्म करते हुए अब इस संदर्भ में पदोन्नति से जुड़ा आदेश जारी कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बांज का हरा पेड़ काटने पर विवाद: वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल, वन विभाग ने दी सफाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad