उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के सतपुली क्षेत्र में मंगलवार को एक कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक ही परिवार के तीनों सदस्यों की मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार, हादसा गुमखाल के पास द्वारीखाल में हुआ जहां कार अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से नीचे लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गयी जिससे उसमें सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर रफ्तार का कहर: बेरीपड़ाव हादसे के बाद वीआईपी गेट रेलवे पुल के पास दर्दनाक हादसा, 4 दिन में 4 मौतों से दहशत

दुर्घटना के समय परिवार दिल्ली से पौड़ी जिले में स्थित अपने गांव कुठारगांव जा रहा था ।

सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम को मौके पर बुलाया गया जिसने खाई में उतर कर रस्सी तथा स्ट्रेचर की मदद से शवों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस: टक्कर मारकर भाग रहे कार सवार ने पीछा कर रहे होमगार्ड पर किया जानलेवा हमला, गर्दन पर वार; बचाव में कटा अंगूठा

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान विनोद सिंह नेगी (59), उनकी पत्नी चंपादेवी (57) और उनके 26 वर्षीय पुत्र गौरव के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक बिगड़ी तबीयत: बिंदुखत्ता में दुग्ध समिति सचिव महेंद्र सिंह कन्याल का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad