उत्तराखंड मौसम अलर्ट : अगले 24 घंटे में बिगड़ने वाला है मौसम, 8–9 को बारिश और हिमपात की आशंका

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज कल यानी 7 दिसंबर से बिगड़ने वाला है। 7 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 08 और 09 दिसंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।देहरादून, नैनीताल, पौड़ी और टिहरी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  सावन में होगी आसमानी आतिशबाजी: 12 अगस्त की रात दिखेगी उल्का वृष्टि, बिना दूरबीन देख सकेंगे 50 से 100 उल्का पिंड

इस बारिश के साथ ठंड में वृद्धि होगी और सूखी ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि, 10 दिसंबर से मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है।राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि मौसम में ये बदलाव प्रदेशभर में तापमान में गिरावट लाएंगे, जिससे कड़ाके की ठंड बढ़ेगी। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है, जो पर्यटकों के आकर्षण का कारण बनेगी। ऐसे में लोग सर्दी से बचाव के लिए सतर्क रहें और बारिश के दौरान यात्रा करते वक्त सतर्क रहें।विशेषज्ञों का मानना है कि ठंड के बढ़ते प्रभाव से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्हें अत्यधिक ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने और पर्याप्त आहार लेने की सलाह दी गई है, ताकि सर्दी से संबंधित बीमारियों से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में कलयुगी पिता की करतूत: शराब के नशे में 10 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पत्नी से मारपीट
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सावन में होगी आसमानी आतिशबाजी: 12 अगस्त की रात दिखेगी उल्का वृष्टि, बिना दूरबीन देख सकेंगे 50 से 100 उल्का पिंड