उत्तराखंड : यहां अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, पति की मौत.. पत्नी घायल

खबर शेयर करें -

देहरादून जिले के विकासनगर-कालसी चकराता मोटर मार्ग पर ककाडी खड्ड व चामडचील के बीच एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि कार में दोनों दंपति सवार थे.

कालसी चकराता मोटर मार्ग पर रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया. जिसमें विकासनगर से सहिया कनबुआ की ओर जा रही अल्टो कार ककाडी खड्ड व चामडचील के बीच अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी. सूचना पर कालसी थाना पुलिस व एसडीआरएफ तत्काल मौके पर पहुंची और खाई में उतर कर शव को रेस्क्यू किया. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. बताया जा रहा है कि कार में दो ही लोग सवार थे.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर का ‘चर्चित आरओबी’ बना अब स्थायी मरीज, हर बार मरम्मत का इंजेक्शन फिर भी बीमारी बरकरार! एक बार फिर 5 दिनों के लिए गंभीर अवस्था में ICU में भर्ती

हादसे में महिला कुछ ही दूरी पर छिटककर घायल हो गई और खाई से किसी तरह सड़क पर पहुंची. घायल महिला को स्थानीय लोगों, पुलिस, एसडीआरएफ ने तत्काल विकासनगर अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है. वहीं कार चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस: टक्कर मारकर भाग रहे कार सवार ने पीछा कर रहे होमगार्ड पर किया जानलेवा हमला, गर्दन पर वार; बचाव में कटा अंगूठा

एसडीआरएफ अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर ने कहा कि कार दुर्घटना की सूचना कालसी थाना व कंट्रोल रूम से करीब सुबह आठ बजे प्राप्त हुई. सूचना पर टीम मय उपकरणों के मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान माया राम सिंह पंवार ( उम्र 55 साल), निवासी ग्राम कनबुआ कालसी और घायल महिला सुशीला देवी पत्नी माया राम सिंह पंवार (दंपति), निवासी कनबुआ के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  छात्रों पर पढ़ाई के बढ़ते मानसिक दबाव की दुखद परिणति: बड़ी बहन की डांट से क्षुब्ध 11वीं की छात्रा ने फ्लाईओवर से कूदकर की आत्महत्या
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad