उत्तराखंड : यहां दंपति की अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण मौत, रिश्तेदार के घर आय थे शादी में

खबर शेयर करें -

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के पर्वतीय क्षेत्र भिलंगना ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत द्वारी-थापला में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसमें एक दंपति की अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण मौत हो गई। यह दुखद घटना उस समय हुई जब मदनमोहन सेमवाल (52) और उनकी पत्नी यशोदा देवी (48) अपने चाचा के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए घनसाली से गांव पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा बिन्दुखत्ता मण्डल के 16 बूथ अध्यक्षों की घोषणा; जिला और मण्डल नेतृत्व की सहमति से सूची जारी

शादी समारोह के बाद, रात को सर्दी से बचने के लिए वे अंगीठी में खाना गर्म कर रहे थे और अधिक ठंड के कारण अंगीठी को कमरे में ले गए। थोड़ी देर बाद, कमरे में अंगीठी के धुएं से गैस बन गई, जिससे दोनों की दम घुटने से मृत्यु हो गई। सुबह जब मृतकों के बेटे ने दरवाजे से आवाज दी और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उसने दरवाजा तोड़कर देखा, जहां दोनों मृत अवस्था में पाए गए। ग्राम पंचायत की प्रमुख रिंकी देवी ने इस घटना की जानकारी दी और बताया कि बिना पुलिस को सूचित किए मृतकों के परिजनों ने शव का दाह संस्कार किया।

यह भी पढ़ें 👉  मां, भाई और गर्भवती भाभी के कातिल की फांसी की सजा पर सुनवाई टली, कोर्ट ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट

पुलिस को नहीं दी गए हादसे की जानकारी

मदनमोहन सेमवाल सरकारी स्कूल में लिपिक के पद पर कार्यरत थे, और इस दुर्घटना ने परिवार और गांव में गहरा शोक छा दिया है। 17 जनवरी को परिवार ने महज खानापूर्ति के रूप में मेंहदी रस्म अदा की। इस घटना के बाद पूरे गांव में गमगीन माहौल है, जबकि पुलिस को इस हादसे की कोई जानकारी नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  इंस्टाग्राम रील के चक्कर में जेल पहुंची घरेलू सहायिका, चोरी का खुलासा करने में शिक्षक ने निभाई अहम भूमिका
Ad