उत्तराखंड : यहां नदी पार करते समय दो मजदूर पैर फिसलने से नदी में बहे, एक की मौत

खबर शेयर करें -

सोमेश्वर के रनमन में कोसी नदी पार करते समय दो मजदूर पैर फिसलने से नदी में बह गए। दोनों को घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल राजकीय उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे मजदूर को भर्ती किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: सितारगंज हाईवे पर डंपर का कहर; बाघ एक्सप्रेस से देवरिया लौट रहे मामा और बाइक चला रहे भांजे की दर्दनाक मौत

मिली जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर महेंद्र राम पुत्र देव राम, निवासी ग्राम ओकाली, रनमन और अमर बहादुर पुत्र दल बहादुर निवासी सुरखेत नेपाल रनमन में गौरेश्वर मंदिर के समीप कोसी नदी को पार कर रहे थे। इसी बीच दोनों पैर फिसलने के कारण कोसी नदी में बह गए। उनके चीखने और उन्हें बहते देख लोग नदी की ओर दौड़े।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर घायल

दोनों को घटना स्थल से लगभग 200 मीटर दूर नदी से बाहर निकाला गया। अमर बहादुर नदी किनारे एक झाड़ी में अटक गया था। जबकि महेंद्र राम नदी में बह गया। दोनों को पुलिस व ग्रामीणों की मदद से सोमेश्वर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने महेंद्र राम को मृत घोषित कर दिया। जबकि अमर बहादुर को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इधर, थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया है कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात; बिंदुखत्ता की 6 समितियों में वितरित हुआ 32 लाख रुपये का बोनस