उत्तराखंड : यहां पिछले तीन दिनों से रात होते ही गुलदार आवासीय बस्तियों का कर रहे रुख, कल देर रात एक गुलदार बस अड्डे की सेर करता आया नजर, क्षेत्र में दहशत

खबर शेयर करें -

श्रीनगर: मौसम में जैसे ही परिवर्तन आया है. वैसे ही अब गुलदारों ने आवासीय बस्तियों का रुख करना शुरू कर दिया है. पौडी में भी पिछले तीन दिनों से रात होते ही गुलदार आवासीय बस्तियों का रुख करने लगे हैं. इसी क्रम में कल देर रात एक गुलदार बस अड्डे के समीप नजर आया. गुलदार पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.पौड़ी के घुड़दौड़ी क्षेत्र में भी गुलदार की चहलकदमी देखी गई थी, जिससे लोगों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की बात कही थी.

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल मामला: फरार आरोपी के घर पर प्रशासन ने चस्पा किया नोटिस; सरकारी जमीन पर मिला अवैध कब्जा, 15 दिन में गिराने के निर्देश

एलआईसी ऑफिस के पास गुलदार की चहलकदमी: बता दें कि इससे पहले बीते मंगलवार की रात को भी गुलदार पौड़ी श्रीनगर रोड स्थित एलआईसी ऑफिस के पास मूवमेंट करता हुआ दिखाई दिया था. गुलदार सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था. क्षेत्र में गुलदार की लगातार चहलकदमी से लोगों में दहशत का माहौल है. अंधेरा होने से पहले ही लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईकोर्ट का सख्त रुख: छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में सरकार से पूछा- 'क्यों दर्ज नहीं हुआ मुकदमा?', 28 अप्रैल तक मांगी रिपोर्ट

रात्रि गश्त कर रहा वन विभाग: स्थानीय निवासी विकास, सुभाष और पंकज ने बताया कि गुलदार हर रोज रिहायशी इलाके में घुस रहा है, जिसकी वजह से लोगों में दशहत बनी है. उन्होंने वन विभाग से गुलदार प्रभावित क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है. वहीं, नागदेव रेंज के रेंजर दिनेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग ने रात्रि गश्त बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी हादसा: पिता को मुखाग्नि देकर लौट रहे बेटे की भी मौत, गमगीन नेलचामी पट्टी के 8 घरों में नहीं जले चूल्हे