उत्तराखंड : यहां भूस्खलन में आई मिट्टी और पत्थर के मलबे ने यात्रियों को लिया चपेटे में, एक यात्री की मौत

खबर शेयर करें -

केदारनाथ रोड से यात्रियों के साथ एक दुर्घटना की दुखद खबर है। यहां सोनप्रयाग के पास भूस्खलन होने से एक यात्री की मौत हो गयी जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गुंजन की गूंज सीधे सीएम दरबार तक! सुखीजा की पहल पर 18 करोड़ की सड़क को मिली मंजूरी, 12.675 किमी में जल्द दौड़ेगा विकास

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग के समीप भूस्खलन हो गया। भूस्खलन में आई मिट्टी और पत्थर के मलबे ने यात्रियों को चपेटे में ले लिया। केदारघाटी में हुए इस हादसे में मलबे में दबने से एक यात्री की मौत हो गयी जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मलबे में और भी यात्रियों के दबे होने की संभावना लोकल बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्पसंख्यकों का विश्वास कैसे जीतेंगे कांग्रेस की चौखट पर खड़े ‘हिंदू सम्राट’ ठुकराल? पार्टी के सामने संतुलन साधने की बड़ी चुनौती

सोनप्रयाग गौरीकुंड के बीच मुनकटिया के पास भूस्खलन होने से श्रद्धालुओं को बचाने रेस्क्यू टीमे मौके पर पंहुच चुकी हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और मौके पर बचाव टीमें अन्य की तलाश कर रही हैं।