उत्तराखंड : यहां लंबे जाम से परेशान हो युवक ने जमकर काटा हंगामा, विधायक की कार की छत पर चढ़कर किया विरोध प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गुरूवार को बखेड़ा खड़ा हो गया। नवरात्र के पहले दिन त्रिवेणी घाट पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या सुबह से ही पूजा अर्चना और स्नान के लिए पहुंची, जिससे यहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। भीड़ के बावजूद पुलिस ने चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं लगाई, जिसके कारण जाम की स्थिति और बढ़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  30 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति: लालकुआं दुग्ध संघ के दुग्ध उत्पादकों के लिए मुकेश बोरा ने मुख्यमंत्री एवं दुग्ध मंत्री का जताया आभार

स्थिति इतनी खराब थी कि पैदल चलने वाले लोग भी आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। करीब साढ़े आठ बजे, जाम से परेशान एक युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। उसने एक विधायक की वाहन की छत पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया, जो पौड़ी जनपद के किसी विधायक की बताई जा रही है। हालांकि, वाहन में सिर्फ चालक ही मौजूद था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को उतारकर चौकी ले गई

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में अनियमताओं पर बड़ा प्रशासनिक प्रहार: मानकों के उल्लंघन पर 22 होम स्टे और होटलों पर 10-10 हजार का जुर्माना, अवैध इकाइयां बंद करने के आदेश