उत्तराखंड : यहां संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षक की पत्नी ने फंदे से लटक कर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी: पुरोला में एक निजी स्कूल के शिक्षक की पत्नी ने उसके स्कूल जाने के बाद पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जनपद उत्तरकाशी के नगर पालिका क्षेत्र पुरोला के वार्ड संख्या 2 में एक दुखद घटना घटित हुई, जहां एक निजी स्कूल में शिक्षक की पत्नी ने शुक्रवार सुबह आत्महत्या कर ली। 25 वर्षीय यामिनी जो अपने पति नरेश सेमवाल के साथ किराए के मकान में रह रही थी, उसने पति के स्कूल जाने के बाद पंखे से फंदा लगाकर आत्मघाती कदम उठाया। यह घटना तब सामने आई जब दूधवाला दरवाजे पर आवाज देकर आया लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकमान के कड़े रुख के आगे झुके हरीश रावत: रद्द कीं अपनी सभी 9 'धन्यवाद यात्राएं', समर्थकों से मांगी माफी

पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी

जब दूधवाले ने दरवाजा खटखटाया तो पड़ोसी भी एकत्रित हो गए और फिर स्कूल से पति को बुलाया गया। जब पति मौके पर पहुंचे तो खिड़की से देखा कि यामिनी फंदे पर झूल रही है। किसी तरह दरवाजा खोला गया और पति ने महिला के शव को पंखे से उतारा। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पड़ोस के लोगों तथा स्कूल के स्टाफ से पूछताछ की साथ ही महिला के परिजनों को सूचित किया। पुलिस महिला के आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन: पूरन सिंह बिष्ट बने अध्यक्ष, दीप चंद्र जोशी महासचिव; आगामी निविदाओं के बहिष्कार का ऐलान
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में अनियमताओं पर बड़ा प्रशासनिक प्रहार: मानकों के उल्लंघन पर 22 होम स्टे और होटलों पर 10-10 हजार का जुर्माना, अवैध इकाइयां बंद करने के आदेश