उत्तराखंड : यहां सवारियों से भरा यूटिलिटी वाहन 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा, एक व्यक्ति की मौत की सूचना

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के जखोल-फिताड़ी मोटर मार्ग पर धारा गांव के पास एक यूटिलिटी वाहन अचानक सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा. मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई. हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि वाहन सवार अन्य 6 लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई.

यह भी पढ़ें 👉  जो दशकों में कोई नहीं कर पाया, उसे धामी कैबिनेट तक पहुंचाने में दीपेंद्र ने निभाई अहम भूमिका, बिंदुखत्ता वालों को मिली बड़ी सौगात… अब 2027 पर निगाहें!

जानकारी के अनुसार, विकासखंड मोरी के जखोल फिताड़ी मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन जखोल से सामान और सवारियां लेकर फिताड़ी जा रहा था. जो कि धारा गांव से आगे खेड़ा घाटी के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में फिताड़ी निवासी 42 वर्षीय वीरपाल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अन्य 6 सवारियों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई. बताया जा रहा है कि वाहन ओवरलोड था, जिसमें चढ़ाई पर अचानक तकनीकी खराब आई और वाहन लुढ़ककर खाई में जा गिरा.

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद नवजात बच्ची बेचने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने बच्ची को सकुशल किया बरामद

घटना की सूचना पर मोरी पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई है. वहीं, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया जा रहा है. घायलों में गोविंद पशु विहार का वन दरोगा महादेव सिंह, आउटसोर्स कर्मी राजेंद्र सिंह निवासी जखोल शामिल हैं. इधर, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी मोरी लाया गया है. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को हायर सेंटर ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर की भी व्यवस्था की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बरहनी रेंज में वन टीम और लकड़ी तस्करों के बीच भीषण मुठभेड़, दोनों ओर से चले 75 से अधिक राउंड; तीन बाइकें व सागौन की लकड़ी छोड़कर फरार हुए तस्कर
Ad